Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुररफ्तार ने छीनी घर की खुशियां: स्कूल वैन ने मासूम को कुचला

रफ्तार ने छीनी घर की खुशियां: स्कूल वैन ने मासूम को कुचला

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 08:12 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बड़ामलहरा , लोकेन्द्र सिंह। बड़ामलहरा अनुभाग के गुलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोकना में एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। शनिवार को तेज रफ्तार स्कूल वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।



मृतका के परिजनों के अनुसार, गुलगंज में संचालित ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल का वाहन रोजाना ग्राम बोकना में स्कूली छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने का कार्य करता है। हादसे के समय तीन वर्षीय बच्ची सड़क किनारे शौच के लिए बैठी हुई थी। इसी दौरान स्कूल का मारुति सुजुकी ईको वाहन तेज रफ्तार में आया और बच्ची को अपने पहियों के नीचे कुचलते हुए निकल गया।



हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि हादसे को पांच दिन बीत जाने के बावजूद न तो वाहन चालक की गिरफ्तारी हुई है और न ही स्कूल वाहन को जब्त किया गया है। परिजनों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही आए दिन हादसों का कारण बन रही है, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)