Saturday, March 7, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
धर्म एवं ज्योतिषमूलांक 1 वालों पर सूर्य देव की विशेष कृपा

मूलांक 1 वालों पर सूर्य देव की विशेष कृपा

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 जनवरी 2026, 02:30 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सनातन धर्म में अंक ज्योतिष को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से लेकर 9 तक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है, जिसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन, स्वभाव और भविष्य पर पड़ता है। मूलांक की सहायता से जातक के व्यक्तित्व, करियर, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन के कई अहम पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


इस विषय में जानकारी देते हुए पूर्णिया के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित दयनाथ मिश्र बताते हैं कि मूलांक 1 से 9 तक सभी का अपना-अपना विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि जिन जातकों पर सूर्य देव का प्रभाव अधिक होता है, वे न केवल आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं, बल्कि अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।


अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी सूर्य देव हैं, इसलिए इन जातकों पर सूर्य का प्रभाव सबसे अधिक रहता है। मूलांक 1 वाले लोग ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर, साहसी और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये लोग अपने फैसले खुद लेना पसंद करते हैं और किसी के अधीन रहकर काम करना इन्हें रास नहीं आता।


मूलांक 1 के जातक अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर भीड़ में अलग पहचान बनाते हैं। इनके काम की सराहना होती है और ये अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी ये किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते और ईमानदारी के साथ मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।


नहीं होती धन की कमी

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 वाले जातक जीवन में खूब धन अर्जित करते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति सामान्यतः मजबूत बनी रहती है और इन्हें धन की कमी का सामना बहुत कम करना पड़ता है। मेहनत और आत्मविश्वास के कारण ये तरक्की के नए रास्ते खुद बना लेते हैं।


लव लाइफ में भी रहते हैं भरोसेमंद

मूलांक 1 के जातक अपनी लव लाइफ में बेहद ईमानदार होते हैं। ये अपने पार्टनर के साथ कभी छल-कपट नहीं करते और जिसे प्रेम करते हैं, उसका अंत तक साथ निभाते हैं। हर समस्या में ये अपने पार्टनर के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं और अपने विश्वास से दूसरों का दिल जीत लेते हैं।


अधिक तरक्की के लिए करें ये उपाय

ज्योतिषाचार्य के अनुसार मूलांक 1 के जातक यदि सूर्य देव से जुड़े कुछ उपाय करें, तो उनके जीवन में और अधिक सफलता व उन्नति मिल सकती है। ऐसे जातकों को रविवार के दिन सुबह सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन और लाल पुष्प अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें। ऐसा करने से रुके हुए कार्य पूरे होते हैं और जीवन में तरक्की के नए द्वार खुलते हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)