भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण ने पदभार ग्रहण करने से पहले सादगी और जनसंदेश का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। वे ई-रिक्शा से भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुए, जिसके बाद उन्होंने लघु उद्योग निगम कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया।
इस दौरान सत्येंद्र भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हाल ही में देशवासियों को वैश्विक परिस्थितियों और ईरान-इजरायल युद्ध के प्रभावों को लेकर संबोधित करते हुए पेट्रोल-डीजल के सीमित उपयोग का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि देशहित और ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ई-रिक्शा से यात्रा कर पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश देने का प्रयास किया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सत्येंद्र भूषण के इस कदम की राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सराहना की जा रही है।




