सिविल सोसाइटी द्वारा साक्षी सोनी का किया गया सम्मान

Advertisement
छतरपुर, शहर के एक सामान्य परिवार से न्यायाधीश के पद तक पहुंचे उत्कर्ष राज सोनी की पत्नी श्रीमति साक्षी सोनी द्वारा विधि संकाय से विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महामहिम राज्यपाल महोदय से महाराजा छत्रसाल विश्व विद्यालय आयोजित दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्र में अग्रणी संस्था छतरपुर सिविल सोसायटी के पदाधिकारीगण सिविल सोसाइटीज के संयोजक शंकर लाल सोनी चरण पादुका स्वतंत्रता संग्राम एवं पंकज जैन महर्षि विद्या मंदिर एवं मानवाधिकार प्रशासनिक संस्थान द्वारा वार संघ अध्यक्ष शिवविजय सिह चौहान, सुधीर जैन एमडी सन्मति स्कूल, श्री प्रकाश मिश्रा सहायक प्रबंधक विनय सोनी विधिक सेवा प्राधिकरण, अधिवक्ता जे के आशू, शिवविजय सिंह परिहार एम डी ग्लोरियस स्टार स्कूल सहित अनेक गणमान्यों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
