सिविल अस्पताल को एनएचआईटी की ओर से मिले आधुनिक चिकित्सा उपकरण

Advertisement
अमरपाटन (नरेन्द्र पटेल)। नेशनल हाईवे इन्फ्रा ट्रस्ट (एनएचआईटी) की इकाई एनएचआईटी ईस्टर्न प्रोजेक्ट (प्रा.) लिमिटेड ने अपने सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत सिविल अस्पताल, अमरपाटन को महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण भेंट किए। यह कदम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), सतना के परियोजना निदेशक आनंद प्रसाद विशेष रूप से मौजूद रहे। एनएचआईटी की ओर से अस्पताल को निम्नलिखित आधुनिक एवं आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए:
आनंद प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएचआईटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक दायित्व के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ऐसे प्रयास ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करते हैं, जिससे आमजन को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध हो पाता है।
अस्पताल प्रशासन ने एनएचआईटी ईस्टर्न प्रोजेक्ट (प्रा.) लिमिटेड के इस सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रशासन का कहना है कि प्राप्त उपकरणों से मरीजों की सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा उपचार व्यवस्था अधिक प्रभावी और सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।
