मिनी प्रयाग बेला मंदिर में गूंजी शहनाइयां, 38 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Advertisement
टीकमगढ़, सोनू विश्वकर्मा। तहसील पलेरा स्थित श्री राम नाम बैंक मिनी प्रयाग बेला मंदिर में आयोजित 51 सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोरहर सिंह मंडलोई शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित वर–वधुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे पुण्य और सामाजिक आयोजनों में सहभागिता सौभाग्य की बात है तथा इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं।
कार्यक्रम में जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम सहित पुलिस विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे पूरे कार्यक्रम में चाक-चौबंद व्यवस्था बनी रही।
यह आयोजन महंत रामचरण दास के सानिध्य में संपन्न हुआ। यज्ञाचार्य पंडित रमाकांत पटेरिया, कुट्टी सरकार, सोनू महाराज, पंडित मथुरा प्रसाद शास्त्री, पंडित दिनेश महाराज, कमलेश तिवारी, शिवोहम पुजारी सहित सहयोगी खूबचंद साहू (नौगांव), संदीप तिवारी (खजरी) एवं राम प्रकाश दीक्षित ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक, मंडल अध्यक्ष पवन सिंगया, प्यारेलाल सोनी एवं राजेश नायक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं, ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में कुल 38 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति–रिवाज एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पूरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
आयोजन समिति ने बताया कि भविष्य में इससे भी बड़े स्तर पर सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने आयोजन की सराहना करते हुए समिति के प्रयासों की प्रशंसा की। दूर–दराज से आए लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन का आनंद लिया।
