मैहर,पुष्पेन्द्र कुशवाहा।मैहर जिले में सतना से रामनगर जा रही एक बस में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने बगल में बैठे यात्री की गंदी हरकतों का विरोध किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी कोई आम आदमी नहीं, बल्कि अमरपाटन पीजी कॉलेज में पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और उसके पास मौजूद वीडियो साक्ष्य के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता सतना से बस में सवार हुई थी। सफर के दौरान भटनवारा के पास बगल की सीट खाली हुई, जिस पर प्रोफेसर आलोक सिन्हा आकर बैठ गए। प्रोफेसर साहब ने पहले तो जबरन बात करने की कोशिश की और फिर अश्लील हरकतें करने लगे।हालांकि महिला डरी नहीं, बल्कि उसने बहादुरी दिखाते हुए चुपके से अपने मोबाइल फोन पर प्रोफेसर की इन हरकतों को कैद कर लिया। यही वीडियो अब इस मामले में सबसे बड़ा सबूत बन गया है।
समझौते का दबाव और जान से मारने की धमकी बस जैसे ही अमरपाटन पहुँची, महिला सीधे थाने चली गई। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के डर से प्रोफेसर ने पहले महिला को राजीनामा करने के लिए मनाया, लेकिन जब महिला नहीं मानी तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली है। पत्नी दिल्ली में रहती है। एक बेटी है कनाडा में इंजीनियर करती है। असिटेंट प्रोफेसर द्वारा पूर्व में डॉ एसपी सिंह प्रभारी प्राचार्य के साथ मारपीट की थी जिसपर अमरपाटन थाने में एफआईआर हुई थी।इसके साथ ही इसकी जानकारी आयुक्त उच्च शिक्षा भोपाल मध्यप्रदेश शासन को भेजी गई थी।
BNS की धाराओं में केस दर्ज
अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की गई है।आरोपी पीजी कालेज अमरपाटन के असिटेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 351/3 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के पास मौजूद वीडियो रिकॉर्डिंग को साक्ष्य के तौर पर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

