Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशकटनीकटनी में मानवता शर्मसार: महिला को 14 दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

कटनी में मानवता शर्मसार: महिला को 14 दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 07:42 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

कटनी, सुअमर कुमार । जिले के माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया इलाके में मानवता को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक विवाहिता को उसके मासूम बच्चों की जान लेने की धमकी देकर अगवा किया गया और 14 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। बुधवार शाम पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुँची, जहाँ उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पीड़िता के अनुसार, घटना की शुरुआत उस समय हुई जब वह घर पर बच्चों के साथ अकेली थी। इसी दौरान इमलिया ग्राम निवासी आरोपी दशरथ कोल उसके घर पहुँचा और जबरन अपने साथ चलने का दबाव बनाने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। बच्चों की सुरक्षा के भय से महिला मजबूरन आरोपी के साथ चली गई।


14 दिनों तक चलता रहा प्रताड़ना का दौर

आरोपी महिला को कचरा प्लांट के समीप स्थित अपने एक सुनसान कमरे में ले गया, जहाँ उसे कैद कर लिया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 14 दिनों तक उसकी इच्छा के विरुद्ध लगातार दुष्कर्म किया। जब भी उसने विरोध किया, आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जो उसकी शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की गवाही देते हैं।


पति ने ढूँढ निकाला, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

बुधवार को महिला का पति उसकी तलाश करते हुए उसी इलाके में पहुँचा, जहाँ उसे बंधक बनाकर रखा गया था। कमरे से पत्नी की आवाज सुनकर उसने दरवाजा खुलवाया और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दोनों सीधे माधव नगर थाने पहुँचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।


माधव नगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज की। नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपी दशरथ कोल को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)