Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशदेशभर में कड़ाके की ठंड का कहर: सोनमर्ग में -11.2°C, कोहरे से सड़क हादसे

देशभर में कड़ाके की ठंड का कहर: सोनमर्ग में -11.2°C, कोहरे से सड़क हादसे

Post Media
News Logo
PeptechTime
30 जनवरी 2026, 06:19 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

शिमला/भोपाल/जयपुर/श्रीनगर/देहरादून । जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते भीषण सर्दी पड़ रही है। सोनमर्ग देश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान -11.2°C दर्ज किया गया। गुलमर्ग में पारा -9°C और कुपवाड़ा में -3.5°C रहा।


मध्य प्रदेश और राजस्थान में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। MP के ग्वालियर में कोहरे के कारण ट्रक-कार भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हो गई। राजस्थान के भीलवाड़ा में NH-58 पर कई गाड़ियों की टक्कर में 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 6 से अधिक घायल हुए।


पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जैसे हालात हैं। दोनों राज्यों के 5 शहरों में तापमान 4°C से नीचे दर्ज किया गया। हरियाणा के नारनौल में 2°C और भिवानी में 2.5°C, जबकि पंजाब के फरीदकोट 3°C, बठिंडा 3.8°C और फिरोजपुर 3.4°C रहा।


हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है और राज्य में करीब 900 सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड और ओडिशा में भी कोहरा और बर्फबारी के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)