Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदमोहशहर में सनसनी: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

शहर में सनसनी: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 07:13 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

दमोह, राजेंद्र तिवारी । दमोह शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नया बाजार नंबर-1 स्थित उमा मिस्त्री की तलैया में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश कुमार चक्रवर्ती (उम्र 39 वर्ष), निवासी नया बाजार नंबर-1, दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ऋषि चक्रवर्ती और संजय सोनी ने उनसे विवाद शुरू कर दिया। जब राजेश कुमार चक्रवर्ती ने गाली-गलौज से मना किया, तो संजय सोनी ने उनका गला पकड़ लिया और ऋषि चक्रवर्ती ने चाकू से उनके पैर पर वार कर दिया।


घटना में राजेश कुमार चक्रवर्ती गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल दमोह लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया है।


मामले को लेकर घायल युवक एवं सिटी कोतवाली थाना दमोह के थाना प्रभारी मनीष कुमार से चर्चा करने पर बताया गया कि पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा पूरे मामले की जांच जारी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)