Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरयुवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी

युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी

Post Media
News Logo
PeptechTime
30 जनवरी 2026, 07:32 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बड़ा मलहरा(लोकेन्द्र सिंह)। छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में गुरुवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रमेश उर्फ पप्पू कुशवाहा (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मंडी में पल्लेदारी का कार्य करता था।


मिली जानकारी के अनुसार मृतक के भाई किशोर कुशवाहा ने थाना बड़ामलहरा में सूचना दी कि आज 29 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे उन्हें अपने भाई की मृत्यु की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर जब वे मंडी परिसर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनका भाई जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।


पुलिस मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मर्ग क्रमांक 0/26 धारा 194 बीएनएस के तहत कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।


शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है तथा मंडी क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)