Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरस्कूल संचालक की दरिंदगी: कक्षा 8 के छात्र का बाथरूम में सिर फोड़ा, FIR दर्ज

स्कूल संचालक की दरिंदगी: कक्षा 8 के छात्र का बाथरूम में सिर फोड़ा, FIR दर्ज

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 06:28 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,विनोद मिश्रा। मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में एक निजी स्कूल में छात्र के साथ हुई क्रूर मारपीट ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पठापुर रोड स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्र अभय राज रावत के साथ स्कूल संचालक राजेश द्विवेदी पर गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि संचालक ने छात्र का सिर फोड़ दिया और मारपीट के बाद मौके से फरार हो गए।


पीड़ित छात्र के अनुसार, वह बोर्ड परीक्षा का पेपर दे रहा था। दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह बाथरूम गया, तभी स्कूल संचालक राजेश द्विवेदी ने स्कूल के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और पीछे से बाथरूम में पहुंचकर उसके बाल पकड़कर जमकर मारपीट की। इस दौरान छात्र के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घटना के बाद संचालक मौके से भाग निकले।


स्कूल स्टाफ ने छात्र के पिता बालेंद्र कुमार रावत को सूचना दी कि उनका बेटा बाथरूम में गिर गया है, लेकिन छात्र ने पिता को पूरी घटना बताई। पिता का कहना है कि वे पहले इसी स्कूल में शिक्षक और मैनेजमेंट से जुड़े थे, लेकिन पिता गणेश प्रसाद रावत के निधन के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण उन्होंने काम छोड़ दिया था। इसी बात को लेकर संचालक कई दिनों से दबाव बना रहे थे और छात्र को धमकी दी गई थी कि यदि पिता दोबारा स्कूल में काम शुरू नहीं करते तो उसे बोर्ड परीक्षा में फेल करा दिया जाएगा।


पिता ने आगे आरोप लगाया कि जब उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो संचालक के पुत्र उत्कर्ष द्विवेदी ने उनके साथ अभद्रता की और गाली-गलौज की।


छात्र और उसके पिता ने पूरे मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाना प्रभारी से की, जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत FIR दर्ज कर ली। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है, और लोग स्कूल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)