अमरपाटन, नरेन्द्र पटेल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से वडनगर के लिए निकली संकल्प बाइक यात्रा रविवार को रीवा होते हुए अमरपाटन पहुंची। उत्तर प्रदेश के रास्ते मध्यप्रदेश में प्रवेश करने वाली यात्रा का अमरपाटन में जगह-जगह स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम गुप्ता, मैहर जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, मंडल अध्यक्ष सुयश चतुर्वेदी एवं जिला महामंत्री जितेंद्र पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल युवाओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
अमरपाटन के श्रेयांशी पैलेस एवं मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में युवा संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें बाइक यात्रा में शामिल युवाओं ने यात्रा के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान चौपाल, पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। आयोजन स्थल पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस दौरान एसडीएम आरती सिंह, सीएमओ सुषमा मिश्रा, सीईओ वेदमणि मिश्रा, तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी, तहसीलदार अनिल सिंह, थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते सहित पुलिस स्टाफ, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




