Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसतनासांसद खेल महोत्सव 2025 के समापन सत्र में सतना पहुंची साइना नेहवाल

सांसद खेल महोत्सव 2025 के समापन सत्र में सतना पहुंची साइना नेहवाल

Post Media

ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल का स्वागत करते हुए सतना सांसद गणेश सिंह

News Logo
PeptechTime
25 दिसंबर 2025, 08:10 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सतना। सांसद ट्रॉफी 2025 का समापन समारोह दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम, जवाहर नगर सतना में उत्साह और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ओलंपिक पदक विजेता एवं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल रहीं।


अपने संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए देश में खेलों के बढ़ते रुझान पर संतोष जताया। साइना नेहवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब वर्ष 2026 में ओलंपिक का आयोजन होगा, तब भारत पदक तालिका में चीन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से भी अधिक पदक हासिल करेगा और वर्ल्ड नम्बर वन बनेगा। उन्होंने कहा कि आज देश में खेलों के प्रति सोच बदली है और युवा तेजी से खेलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जो भारत के उज्ज्वल खेल भविष्य का संकेत है।


अपने संघर्ष और प्रेरणा को साझा करते हुए साइना ने कहा कि उनकी मां एक हाउस वाइफ थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हमेशा उन्हें खेल के लिए प्रेरित किया और हर कदम पर समर्थन दिया। उसी समर्थन और विश्वास के बल पर वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं। उन्होंने मंच से अपील की कि देश में केवल क्रिकेट स्टेडियमों का निर्माण न किया जाए, बल्कि अन्य खेलों के लिए भी बेहतर स्टेडियम और सुविधाएं विकसित की जाएं।


इससे ही विभिन्न खेलों में भारत के पदकों की संख्या बढ़ सकेगी। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती भी प्रदान करते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है। इस अवसर पर साइना ने सतना जिले के स्टेडियम और यहां उपलब्ध खेल सुविधाओं की भी सराहना की। उन्होंने सांसद गणेश सिंह के आयोजन की भी सराहना की।


उल्लेखनीय है कि सतना जिले में आयोजित सांसद ट्रॉफी 2025 के अंतर्गत 11 विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन किया गया। समापन समारोह में साइना नेहवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता खिलाड़ियों को पदक वितरित किए। समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)