Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरसांस्कृतिक विरासत उत्सव का भव्य शुभारंभ

सांस्कृतिक विरासत उत्सव का भव्य शुभारंभ

Post Media
News Logo
PeptechTime
28 जनवरी 2026, 05:50 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। शहर में मंगलवार की शाम करीब 7 बजे स्थानीय ऑडिटोरियम में संस्कृति विभाग के सहयोग से सात दिवसीय विरासत महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर पार्थ जायसवाल, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरासिया दीप प्रज्वलित कार्यक्रम की शुरुआत कि इस बीच अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, कलाकार और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, लोककलाओं और विरासत को जन-जन तक पहुंचाना रहा।


महोत्सव के पहले दिन मंच पर पद्मश्री से सम्मानित लोकगायक प्रहलाद सिंह टिपानिया ने अपने प्रसिद्ध कबीर गायन से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कबीर के दोहों और भजनों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक समरसता, मानवता और आत्मचिंतन का संदेश दिया। उनके गायन ने सभागार में मौजूद दर्शकों को अध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ दिया और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा।


अपने संबोधन में कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं एसपी अगम जैन ने संस्कृति और कला को समाज की आत्मा बताते हुए कलाकारों के योगदान की सराहना की।उन्होंने अध्ययन के दिनों की यादें ताजा करते हुए कहा कि वे जब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे तब से प्रहलाद सिंह टिपानिया जी के कबीर भजन सुनते आ रहे हैं।उनकी आवाज में एक सम्मोहन है जो कबीर से एकाकार करा देता है।नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरासिया ने कहा कि विरासत महोत्सव से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा और शहर की पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी। आयोजन ने शहर में उत्साह और सांस्कृतिक ऊर्जा का संचार कर दिया है।


बुधवार को जहां दिल्ली से आई टीम के द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी तो वहीं गुरुवार को भोपाल के वरिष्ठ रंगकर्मी और धुरंधर सहित कई फिल्मों में अभिनय करने वाले अभिनेता संजय मेहता के निर्देशन और मुख्य किरदार का नाटक संत तुकाराम होगा

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)