Wednesday, January 21, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरसागर पुलिस की दो बड़ी कार्यवाहियां अवैध हथियारों पर कसा शिकंजा

सागर पुलिस की दो बड़ी कार्यवाहियां अवैध हथियारों पर कसा शिकंजा

Post Media
News Logo
Peptech Time
20 जनवरी 2026, 03:27 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सागर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सागर पुलिस ने थाना गोपालगंज क्षेत्र में दो अलग-अलग प्रभावी कार्यवाहियां करते हुए अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है, जबकि दूसरी कार्रवाई में एक युवक को अवैध धारदार खंजर के साथ पकड़ा गया है। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में की गई।



दिनांक 19 जनवरी 2026 को थाना गोपालगंज पुलिस स्टाफ गश्त एवं अपराध विवेचना के दौरान जिला न्यायालय के पीछे स्थित पहलवान बब्बा मंदिर क्षेत्र में एक युवक स्कूटी से संदिग्ध अवस्था में जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम निखिल उर्फ निक्कू सोनी, पिता रामबाबू सोनी, उम्र 25 वर्ष, निवासी थाना कोतवाली, जिला सागर बताया।
वैधानिक अनुमति लेकर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लोहे का अवैध देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।



इसी दिन थाना गोपालगंज पुलिस ने एक अन्य युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम पार्थ उर्फ टिक्कू सोनी बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध धारदार लोहे का खंजर बरामद किया गया। आरोपी खंजर रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।



इन दोनों सफल कार्रवाइयों में थाना प्रभारी गोपालगंज निरीक्षक घनश्याम शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल नेतृत्व, सतर्क निगरानी एवं प्रभावी रणनीति से पुलिस टीम को सफलता मिली। कार्रवाई में उप निरीक्षक नीरज जैन, प्रधान आरक्षक अनिल प्रभाकर एवं दीपक व्यास, आरक्षक अंकित तिवारी, रणवीर, नेकराम, चंद्रकांत मिश्रा, हीरेंद्र, आरक्षक चालक देवेंद्र पाण्डे एवं आरक्षक दशरथ ने सराहनीय योगदान दिया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)