Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजनबॉलीवुडधमाल 4 की रिलीज डेट फिर बदली, अब नई तारीख का इंतजार

धमाल 4 की रिलीज डेट फिर बदली, अब नई तारीख का इंतजार

Post Media
News Logo
Peptech Time
29 जनवरी 2026, 09:31 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी फिल्म ‘धमाल 4’ का इंतजार कर रहे दर्शकों को एक बार फिर झटका लगा है।


निर्देशक इंद्र कुमार की इस फिल्म की रिलीज डेट में दोबारा बदलाव किया गया है। पहले फिल्म को 12 जून को सिनेमाघरों में उतारने की तैयारी थी, लेकिन अब मेकर्स ने इस तारीख को टाल दिया है।


फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगी। हालांकि, नई रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


स्टारकास्ट और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है और सभी नई तारीख का इंतजार कर रहे हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)