बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह को बेहद खास बना दिया। इस कपल ने फैन्स को वह खुशखबरी दे दी है, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। अपनी एनिवर्सरी पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए यह ऐलान किया कि उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। शादी से लेकर अब तक यह जोड़ी अपने प्रेम, रोमांस और साहसिक सफर के लिए जानी जाती रही है, और अब उनकी जिंदगी में एक नया और खूबसूरत अध्याय जुड़ने जा रहा है।
रणदीप का इमोशनल एनिवर्सरी पोस्ट
रणदीप हुड्डा और लिन ने 29 नवंबर 2023 को इंफाल में पारंपरिक मणिपुरी रीतिरिवाजों के साथ शादी की थी। सालगिरह के मौके पर दोनों ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "दो साल प्यार, रोमांच… और अब एक नन्हा शरारती मेहमान रास्ते में है।" पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स, सेलिब्रिटीज और दोस्तों ने इस कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। खुशी से झूम रहे रणदीप अब पिता बनने की तैयारी में हैं और इसे लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। रणदीप और लिन की उम्र में 10 साल का अंतर है। जहां रणदीप 49 साल के हैं, वहीं लिन 39 की हैं। शादी से पहले रणदीप ने कहा था कि उनकी दो ही बड़ी इच्छाएं हैं, बहुत सारे बच्चे और बहुत सारी खुशियां। वे लिन के साथ अपनी लंबे समय की दोस्ती को आगे बढ़ाकर परिवार बनाते देख बेहद खुश हैं।
कैसे शुरू हुई रणदीप और लिन की कहानी?
इन दोनों का रिश्ता थिएटर की दुनिया से शुरू हुआ। रणदीप और लिन की पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप 'मोटली' में हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती ने गहरा रूप ले लिया और फिर प्यार पनपने लगा। लॉकडाउन के दौरान दोनों साथ रहे और उनका रिश्ता और मजबूत होता चला गया। साल 2022 में दिवाली की शुभकामनाओं के साथ रणदीप ने पहली बार लिन के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

क्या हिंदुत्व सनातन से अलग हो सकता है, दिग्विजय सिंह स्पष्ट करें: वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल

मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को मनाया जाएगा गोवर्धन उत्सव, सीएम मोहन यादव करेंगे पशुपालकों का सम्मान

आजादी के 79 साल बाद सीमांत जिलों के बच्चे किताबें खोल रहे हैं: असम सीएम सरमा

त्योहारी खाने-पीने की चीजों में मिलावट: महाराष्ट्र एफडीए ने 64.45 करोड़ रुपए का स्टॉक जब्त किया

सीएम ने गिनाईं शासन की बड़ी उपलब्धियां, निवेश अभियान से राजस्थान को मिली नई पहचान

बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के लिए गर्व का पल, तीन महिला खिलाड़ियों का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ की लागत से बनेंगे पांच ग्रीनफील्ड राजमार्ग, कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

चंद्रबाबू नायडू से जुड़े मामलों की सीबीआई जांच की मांग पर सुनवाई टली, 10 नवंबर को होगी अगली सुनवाई







