नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नरेश बंसल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हताशा और निराशा में आकर अराजकता फैलाना चाहते हैं।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में सांसद नरेश बंसल ने कहा, "राजनीति में ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि राहुल गांधी बहुत निराश और हताश हैं। वह जो भी मुद्दे उठाते हैं, वे फेल हो जाते हैं, और उसी निराशा में उन्होंने निम्न स्तर के शब्दों का इस्तेमाल किया है। विपक्ष के नेता को इस स्तर की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।"
उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे की किताब को लेकर भी जवाब दिया। नरेश बंसल ने कहा, "मनोज मुकुंद नरवणे के शब्दों को तोड़-मरोड़कर, एक किताब जो पब्लिश नहीं हुई, उसके कुछ अंशों को एक मैग्जीन ने छापा है। इसे लेकर राहुल गांधी हंगामा कर रहे हैं। लेकिन नेता प्रतिपक्ष को सदन के नियमों और कार्य पद्धति के बारे में पता होना चाहिए। वे अड़ियल होकर काम कर रहे हैं। वे हताशा और निराशा में आकर अराजकता फैलाने की स्थिति में हैं।"
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर विपक्ष के लोगों को लेकर भी नरेश बंसल ने जवाब दिया। भाजपा सांसद ने कहा कि विपक्ष हताशा में है और कुछ कर नहीं पा रहा है। विपक्ष के सदस्यों को संसद के अंदर केंद्रीय मंत्री के वक्तव्य को सुनना चाहिए था और तब व्यापार समझौते का विरोध करना चाहिए था।
उन्होंने कहा, "जब भी दो देशों के बीच वार्ता होती है, दोनों देश अपने-अपने हित पर बातचीत करते हैं। इसी तरह अमेरिका के साथ हुई व्यापार डील में भारत ने अपने सभी हितों को ध्यान में रखा है। यही कारण था कि व्यापार समझौते में देरी हुई।"
एसआईआर के खिलाफ पंजाब बंगाल सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई को लेकर भाजपा सांसद ने कहा, "ममता बनर्जी अपना मुकदमा लड़ सकती हैं, क्योंकि उन्होंने कानून की पढ़ाई की है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला सभी को स्वीकार होगा।"
उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी हताश हैं, क्योंकि उन्होंने बांग्लादेश से आए हुए लोगों को अपना एक वोटबैंक बनाया था और एसआईआर प्रक्रिया के कारण वह वोटबैंक प्रभावित हो रहा है। भाजपा सांसद ने कहा, "पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार है और राज्य की कानून व्यवस्था बेहद खराब है। बंगाल के विपक्ष के लोगों के साथ मारपीट की जा रही है। उन्हें धमकाया जाता है। यह सब कुछ ममता बनर्जी की हताशा को दिखाता है।"
राहुल गांधी हताशा और निराशा में आकर अराजकता फैलाना चाहते हैं: भाजपा सांसद
00:00/03:34

Saurabh Shukla
22 सितंबर 2026, 02:18 am IST
Saurabh Shukla22 सितंबर 2026, 02:18 am IST
Latest News

भस्म आरती: बाबा महाकाल का राजाधिराज स्वरूप में भव्य शृंगार, चंद्रमा, त्रिपुंड और त्रिशूल से सजाया गया

बर्थडे वीक को यादगार बनाने के लिए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया क्रेडिट, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

एशियन गेम्स: मणिपुर सीएम खेमचंद सिंह ने वुशु में सिल्वर जीतने वाली रोशिबिना देवी को दी बधाई

25 सितंबर का पंचांग: धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति के लिए करें अनंत चतुर्दशी का व्रत, तड़के 3:23 से 5:00 बजे तक रहेगा अमृतकाल

मानसी जोशी रॉय ने बताया क्यों बंद किया था बप्पा का स्वागत?

बर्थ टूरिज्म पर अमेरिका का एक्शन, वीजा पाबंदी और फ्रॉड रिपोर्ट करने के लिए नया पोर्टल लॉन्च

अमेरिका ने जी20 के लिए पुतिन को भेजा न्योता, ट्रंप से मुलाकात की अटकलें तेज

एशियन गेम्स: रोशिबिना देवी ने वुशु में देश को दिलाया सिल्वर मेडल

जॉइंट बेस एंड्रयूज पर दिखी अमेरिका-चीन कूटनीति की झलक, ट्रंप ने शी जिनपिंग का किया भव्य स्वागत




