उडुपी| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे हैं। मंगलुरु हवाई अड्डे से वे उडुपी पहुंचे जहां उनका रोड शो शुरू हो गया है। इस दौरान सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी भरा अभिनंदन किया।
प्रधानमंत्री मोदी श्री कृष्ण मठ में गीतोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के मंगलुरु हवाई अड्डे पर राज्य सरकार की ओर से दक्षिण कन्नड़ जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक राजेश नायक, भागीरथी मुराल्या, ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम के आयुक्त महेश्वर राव, पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार रेड्डी, उपायुक्त एच.वी. दर्शन और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी उडुपी शहर पहुँचे और भव्य रोड शो शुरू हो चुका है। सुबह से ही उनके आगमन के इंतज़ार में खड़े हज़ारों लोगों ने उन पर फूल बरसाए और उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आज कर्नाटक में उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे गोवा के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां दोपहर लगभग 3:15 बजे वे श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'सार्ध पंचशताब्दि महोत्सव' में भाग लेंगे।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

उत्तरप्रदेश पुलिस में तैनात छतरपुर के सिपाही की संदिग्ध मौत, गांव में छाया मातम, कुछ दिन पहले हुए था निलंबित

ट्रंप ने हेगसेथ को रक्षा मंत्री पद पर बनाए रखने का किया समर्थन, रिपब्लिकन सांसद ने फिर उठाई महाभियोग की मांग

प्रधानमंत्री मोदी 21 नवंबर को करेंगे वैशाली का दौरा, छह लेन के पुल का करेंगे उद्घाटन

कर्नाटक: कंपनियों को भर्ती में कन्नड़ युवाओं को देनी चाहिए प्राथमिकता: सीएम डीके शिवकुमार

नई औद्योगिक नीति: निवेशकों से रंगदारी मांगने वालों की 15 मिनट में होगी गिरफ्तारी, बंगाल सीएम की चेतावनी

'कांग्रेस की अराजकता टूलकिट': झारखंड के मंत्री की 'बांग्लादेश से भी बदतर' वाली धमकी पर भाजपा ने निशाना साधा

यूरोप में बम की धमकियों से हवाई सेवाएं प्रभावित, कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने नई दिल्ली स्थित दूतावास में मनाई दिवाली, दी शुभकामनाएं

ओडिशा: गंजाम के बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, सीएम मोहन माझी ने दिए निर्देश







