Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरइंदौर में सुबह कार में पुजारी का शव मिला, सिर में लगी गोली; पिस्टल बरामद

इंदौर में सुबह कार में पुजारी का शव मिला, सिर में लगी गोली; पिस्टल बरामद

Post Media
News Logo
Peptech Time
27 जनवरी 2026, 07:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर। के महालक्ष्मी नगर इलाके में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक पुजारी का शव कार के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। कार अंदर से लॉक थी, जिसे पुलिस ने शीशा तोड़कर खोला। कार के भीतर पुजारी का शव पड़ा था और सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं। मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


खजराना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सतीश शर्मा (36) पिता कैलाश शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अशोक नगर जिले के रहने वाले थे। वे इंदौर के लसूड़िया मोरी क्षेत्र स्थित एक मंदिर में पुजारी थे। सतीश शर्मा सोमवार देर शाम अपनी पत्नी से पूजा-पाठ का सामान लेने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।


रात करीब 11 बजे रिश्तेदारों को एक फोन आने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई और पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार सुबह उनकी कार महालक्ष्मी नगर के एक सुनसान इलाके में खड़ी मिली, जिसके अंदर उनका शव पाया गया।


पुलिस जांच में सामने आया है कि सतीश शर्मा की इलाके में रहने वाली एक युवती से दोस्ती थी, जिसको लेकर परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। सोमवार को भी उनकी युवती से बातचीत हुई थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी तरह का दबाव या ब्लैकमेल तो नहीं था।


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)