काठमांडू, 25 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से मुलाकात की मांग करते हुए सिंहदरबार में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे जेन-ज़ी समूह को पुलिस ने प्रवेश पर रोक लगाते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
मंगलवार को सुदन गुरूंग और मिराज ढुंगाना के नेतृत्व में जेन-ज़ी समूह सिंहदरबार की ओर बढ़ा, लेकिन इसे प्रतिबंधित क्षेत्र बताते हुए पुलिस ने उन्हें वापस लौटा दिया।
सोमवार को भी जेन-ज़ी समूह प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचा था और ज्ञापन पत्र सौंपने की कोशिश की थी। मिराज ढुंगाना समेत जेन-ज़ी समूह ने प्रमुख स्वकीय सचिव के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया, परंतु समय न मिलने के कारण उन्हें सिंहदरबार के मुख्य द्वार पर ही ज्ञापन चिपकाकर वापस लौटना पड़ा।
सिंहदरबार के भीतर प्रवेश नहीं मिलने से नाराज जेन जी नेता सुदन गुरूंग ने कहा कि हमारी सिफारिश पर बनी सरकार अब हमारी बातें सुनने तक से इंकार कर रही है। यह दुखद है और पीएम कार्की को इसका जवाब देना होगा।
इसी तरह दूसरे जेन जी नेता मिराज ढुंगाना ने पीएम कार्की से भी इस्तीफे की मांग की है। ढुंगाना ने कहा कि यदि जेन जी की भावना के विपरीत ही सरकार को काम करना है, तो ऐसी सरकार को बनाए रखने का कोई फायदा नहीं है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर में देर रात फायरिंग: समोसा दुकान चलाने वाली महिला सहित दो को लगी गोली

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

उमर खालिद और शरजील इमाम जमानत के हकदार, फैसला दलीलों पर निर्भर: मौलाना शहाबुद्दीन

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

राजस्थान: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2027 तक पूरा करने के निर्देश

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल ने साधा सिल्वर पर निशाना, एलए28 के लिए भारत का पहला कोटा सुनिश्चित

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खेल इकोसिस्टम बदल रहा है : खेल मंत्री मांडविया

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

क्या हिंदुत्व सनातन से अलग हो सकता है, दिग्विजय सिंह स्पष्ट करें: वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल







