Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरमारपीट के आरोपियों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, सरेआम जुलूस निकाल कर सिखाया सबक

मारपीट के आरोपियों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, सरेआम जुलूस निकाल कर सिखाया सबक

Post Media
News Logo
PeptechTime
25 फ़रवरी 2026, 06:05 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर, रविकांत वर्मा । इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित खालसा चौक पर वाहन चालक के साथ मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़ और शराब के लिए पैसे मांगने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला।


पुलिस के अनुसार फरियादी विशेष ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, वाहन में तोड़फोड़ की और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। आरोपियों ने खुद को परदेसीपुरा क्षेत्र में रसूखदार बताते हुए धमकी भी दी।



शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए घेराबंदी की और निर्माणाधीन मकान में छिपे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। जिस क्षेत्र में बदमाशी की गई थी, वहां पुलिस आरोपियों को लेकर पहुंची और उनका जुलूस निकाला गया।



Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)