Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरपुलिस ने एक साल में ₹1.83 करोड़ के 1018 फोन लौटाए

पुलिस ने एक साल में ₹1.83 करोड़ के 1018 फोन लौटाए

Post Media
News Logo
PeptechTime
25 जनवरी 2026, 11:53 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए मध्य प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। ‘ऑपरेशन विश्वास’ अभियान के तहत पिछले एक वर्ष में पुलिस ने 1018 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 83 लाख रुपये बताई जा रही है। इन सभी फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित रूप से लौटाया गया।


नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर जिलेभर में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोनों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।


अभियान के दौरान बरामद किए गए मोबाइल फोनों को तकनीकी विश्लेषण, विभिन्न दूरसंचार कंपनियों के सहयोग और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से ट्रेस किया गया। साइबर सेल और थाना स्तर पर त्वरित सत्यापन के बाद इन मोबाइलों को उनके धारकों को सौंपा गया। जिले ने लगभग 56 प्रतिशत की रिकवरी दर हासिल की है।


मोबाइल बरामदगी के क्षेत्र में इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से छतरपुर जिले को प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान मिला है। यह उपलब्धि पुलिस की तकनीकी दक्षता और तत्परता को दर्शाती है।इस अभियान से न केवल नागरिकों के आर्थिक नुकसान की भरपाई हुई है, बल्कि आमजन में यह विश्वास भी बढ़ा है कि गुम मोबाइल की रिपोर्ट करना उपयोगी और प्रभावी है। छतरपुर पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन विश्वास’ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


पुलिस की अपील

मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने या CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराएं।

अपने मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखें।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)