Thursday, March 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश मंदसौरपुलिस ने होली के दूसरे दिन जमकर मनाई होली

पुलिस ने होली के दूसरे दिन जमकर मनाई होली

Post Media
News Logo
PeptechTime
5 मार्च 2026, 12:40 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मंदसौर, ललित शंकर धाकड़। होली के मुख्य त्योहार पर ड्यूटी निभाकर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली मंदसौर पुलिस ने होली के दूसरे दिन (धुलेंडी) पर पुलिस लाइन और जिले के विभिन्न थानों में जमकर होली मनाई। एक दिन पहले लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने थकान मिटाकर रंगों के इस पर्व का खुलकर आनंद उठाया।


पुलिस लाइन परिसर में विशेष उत्सव का आयोजन किया गया, जहां जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने होली के गीतों पर थिरकते हुए एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और शुभकामनाएं दीं। वाटर कैनन से पानी डालकर और डीजे पर नाचकर पुलिसकर्मियों ने उत्साह का माहौल बनाया।


48 घंटे की लगातार ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों ने इस मौके पर रंगों में सराबोर होकर खुशी जताई। यह उत्सव पुलिस परिवार की एकजुटता और त्योहारों के प्रति उनके उत्साह को दर्शाता है। जिले के अन्य थानों पर भी इसी तरह होली खेली गई, जहां स्थानीय पुलिसकर्मियों ने मिलजुलकर पर्व मनाया।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)