Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरपुलिस-प्रशासन ने बताया कैसे मनाएं होली का त्यौहार, अगर ऐसा किया तो?

पुलिस-प्रशासन ने बताया कैसे मनाएं होली का त्यौहार, अगर ऐसा किया तो?

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 11:58 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर(सुबोध त्रिपाठी)। जिला पंचायत सभाकक्ष में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन और जिला पंचायत सीईओ नम:शिवाय अरजरिया सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। मुख्य रूप से होली पर्व को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।


पं. सौरभ तिवारी ने बताया कि बैठक में होली के कार्यक्रम पर चर्चा हुई। होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा, जबकि चंद्रग्रहण के कारण रंगों वाली होली 4 और 5 मार्च को खेली जाएगी। विभिन्न स्थानों पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य आवश्यक इंतजामों पर विस्तार से बातचीत हुई। सभी सदस्यों ने सहमति जताई कि त्योहार आपसी भाईचारे और मिलजुल कर मनाए जाएं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। बैठक में चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा जैसे अन्य बड़े त्योहारों को भी ध्यान में रखते हुए तैयारी पर जोर दिया गया।


शंकरलाल सोनी ने कहा कि शहर में घूम रहे आवारा जानवरों की समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिससे पैदल राहगीरों को रोज दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि इन जानवरों को जल्द से जल्द सड़कों से हटाया जाए। पुलिस प्रशासन ने सभी सदस्यों के सुझावों पर गंभीरता से अमल करने का आश्वासन दिया है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)