Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशकवि विनोद शुक्ल को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई, पीएम ने जताया दुख

कवि विनोद शुक्ल को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई, पीएम ने जताया दुख

Post Media
News Logo
PeptechTime
24 दिसंबर 2025, 12:15 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल का 88 वर्ष की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में किया गया। बेटे शाश्वत ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं सीएम साय ने पार्थिव शरीर को कांधा दिया। अंतिम यात्रा में कुमार विश्वास भी शामिल हुए। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।



बता दें शुक्ल को एक महीने पहले ही भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज एम्स रायपुर में चल रहा था। रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में विनोद कुमार शुक्ल का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम संस्कार के बाद 2 मिनट मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।



पीएम नरेंद्र मोदी ने भी विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर दुख जताया और कहा कि ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात लेखक विनोद कुमार शुक्ल का निधन अत्यंत दुःखद है। हिन्दी साहित्य में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)