Monday, February 23, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
विदेशपीएम मोदी ने मलेशिया दौरे पर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ की द्विपक्षीय बातचीत

पीएम मोदी ने मलेशिया दौरे पर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ की द्विपक्षीय बातचीत

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 फ़रवरी 2026, 05:01 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

कुआलालंपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की महत्वपूर्ण बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा, क्लीन एनर्जी, कृषि, मैन्युफैक्चरिंग और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कहा, "हम सभी क्षेत्रों में अधिक सहयोग की उम्मीद करेंगे और यह यात्रा मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है।" द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के बारे में आशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमने इस बात पर भी चर्चा की है कि कुछ ऐसे मुद्दे भी हैं, जिन पर विचार किया जाना है।

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि उनका और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत बेहद शानदार और यादगार था। उन्होंने बताया कि कुछ ही घंटों में मलेशिया के जीवन और संस्कृति को बड़ी खूबसूरती से पेश किया गया और कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने का तरीका हमेशा याद रहेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि मित्रता क्या होती है? मित्रता की ऊंचाई और गहराई क्या होती है? इसे मैं पूरी तरह अनुभव कर रहा हूं और इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। मेरा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री के रूप में मुझे तीसरी बार मलेशिया आने का मौका मिला है और हमारी मित्रता ऐसी है कि आपके कार्यकाल में मुझे चौथी बार आपसे मिलने का मौका मिल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भारत–मलेशिया संबंधों में जो गति और गहराई आई है, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कृषि, मैन्युफैक्चरिंग, क्लीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर, स्किल डेवलपमेंट और कैपेसिटी बिल्डिंग में दोनों देश अहम साझेदार हैं। साथ ही, रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी लगातार मजबूत हो रहा है।

पीएम ने कहा कि हमारे संबंधों की असली ताकत पीपल-टू-पीपल टाई है। भारतीय मूल के लगभग 30 लाख मलेशियाई नागरिक हमारे देशों के बीच ‘लिविंग ब्रिज’ का काम कर रहे हैं। कल मुझे डायस्पोरा से मिलने का अवसर भी मिला, जो बेहद विशेष अनुभव रहा। मैंने देखा कि डायस्पोरा के लोगों का आपके प्रति व्यक्तिगत सम्मान और प्रेम है।

पीएम ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में मित्र देशों का साथ बहुत मायने रखता है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि भारत और मलेशिया की समृद्धि एक दूसरे से जुड़ी हुई है।

मोदी ने कहा, “आज मेरी यात्रा का मूल संदेश स्पष्ट है कि भारत मलेशिया के साथ मिलकर हमारे संबंधों को नए स्तर पर ले जाना चाहता है और सहयोग के हर क्षेत्र में विस्तार और प्रगाढ़ता लाना चाहता है।”

प्रधानमंत्री ने अंत में मलेशियाई प्रधानमंत्री और उनकी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए इस शानदार स्वागत को वह हमेशा याद रखेंगे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)