Friday, February 20, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरतेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने डीजे ऑपरेटर को पकड़ा

तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने डीजे ऑपरेटर को पकड़ा

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 फ़रवरी 2026, 10:28 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,विनोद मिश्रा। रात्रि गश्त के दौरान सिविल लाइन थाना पुलिस ने तेज ध्वनि में मोबाइल डीजे बजाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महिंद्रा कमांडर वाहन सहित डीजे मशीन को जब्त कर लिया है तथा डीजे ऑपरेटर को अभिरक्षा में लेकर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्ना रोड स्थित रेलवे स्टेशन के पास लॉर्ड होटल के सामने तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायत मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी डीजे ऑपरेटर विशाल कुशवाहा, निवासी कछियाना मोहल्ला, चौबे कॉलोनी को हिरासत में लिया।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।


पुलिस ने विवाह घरों के संचालकों एवं डीजे संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा और ध्वनि स्तर का पालन अनिवार्य रूप से करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)