Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशदमोहबारात से लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 21 बाराती घायल।

बारात से लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 21 बाराती घायल।

Post Media
News Logo
PeptechTime
25 फ़रवरी 2026, 11:12 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बटियागढ़, राजेंद्र तिवारी। बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गंज बरखेड़ा के पास बुधवार दोपहर बारातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार करीब 21 बाराती घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही फुटेरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी आनंद कुमार तथा प्रधान आरक्षक विपेश चौबे ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल 21 लोगों को एम्बुलेंस और पुलिस वाहन से इलाज के लिए बटियागढ़ अस्पताल भेजा गया।


बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन अमानगंज से विवाह समारोह के बाद बारात लेकर निवोरा गांव लौट रहा था। इसी दौरान गंज बरखेड़ा के पास वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप में लदा दहेज का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)