Friday, February 20, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरशाहगढ़ नर्स हत्याकांड मुख्य आरोपी की फोटो जारी, 10,000 रुपये का इनाम घोषित

शाहगढ़ नर्स हत्याकांड मुख्य आरोपी की फोटो जारी, 10,000 रुपये का इनाम घोषित

Post Media
News Logo
PeptechTime
11 फ़रवरी 2026, 07:01 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

शाहगढ़,पुष्पेंद्र । शाहगढ़ में हुए चर्चित नर्स हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की फोटो सार्वजनिक कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है।


पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक वह गिरफ्त से बाहर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है।


यदि किसी व्यक्ति को यह आरोपी कहीं भी दिखाई दे, तो वह तत्काल शाहगढ़ पुलिस को सूचना दे। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।


पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)