Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाभू-माफिया के जाल में फंसे लोग, महिलाओं ने लगाए पैसों के गंभीर आरोप

भू-माफिया के जाल में फंसे लोग, महिलाओं ने लगाए पैसों के गंभीर आरोप

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 12:59 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा। जिले के मोहरली चौक से लहगड़आ के बीच स्थित खैरी भोपाल इलाके में पहाड़ मद की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 9 में खसरा नंबर 150 की बेशकीमती जमीन पर दबंग भू-माफियाओं द्वारा पक्के मकानों का निर्माण कर कॉलोनी बसाने की तैयारी की जा रही थी। मुख्य सड़क से सटी होने के कारण यह जमीन काफी कीमती बताई जा रही है।


आरोप है कि भूमाफिया द्वारा संगठित तरीके से सरकारी जमीन पर कब्जा कर बीम-कॉलम वाले पक्के मकानों का निर्माण कराया गया और इन्हें लाखों रुपये में बेचने की योजना बनाई गई। जबकि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार इस जमीन का किसी भी प्रकार का पट्टा जारी नहीं किया जा सकता।


मामले की जानकारी मिलने पर गुरुवार को राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। कब्जाधारियों द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 10 पक्के मकानों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया।


इधर, भूमाफिया से मकान खरीदने वाली महिलाओं ने पैसों के लेन-देन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि जमीन और मकान को वैध बताकर उनसे बड़ी रकम ली गई, लेकिन बाद में जमीन सरकारी निकली। उन्होंने संबंधित लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।


प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। अवैध निर्माण और जमीन के सौदे में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)