Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशअनूपपुर यात्री सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार: सांसद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवानगी

यात्री सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार: सांसद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवानगी

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 फ़रवरी 2026, 10:15 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

अनूपपुर, दिवाकर विश्वकर्मा। रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग क्षेत्र की जनता लंबे समय से कर रही थी। यात्रियों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लगातार मुलाकात कर रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी, जिसमें उन्हें सफलता मिली है।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर वेंकटनगर स्टेशन पर पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस, अनूपपुर स्टेशन पर रानी कमलापति–सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस तथा कोतमा स्टेशन पर अम्बिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के स्टॉपेज को स्वीकृति प्रदान की है।


इन ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव की शुरुआत 27 फरवरी 2026 को होगी। इस अवसर पर सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा अनूपपुर रेलवे स्टेशन से एक साथ हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम को संपन्न किया जाएगा।



तीन स्टेशनों पर 03 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले तीन स्टेशनों—अनूपपुर, वेंकटनगर एवं कोतमा—में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 03 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों का प्रायोगिक ठहराव उपलब्ध कराया जा रहा है।


ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है :

सांतरागाछी–रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 22170: 27 फरवरी 2026 से अनूपपुर में ठहराव के साथ

आगमन: 09.53 बजे | प्रस्थान: 09.55 बजे

गाड़ी संख्या 22169: 05 मार्च 2026 से अनूपपुर में ठहराव के साथ

आगमन: 00.31 बजे | प्रस्थान: 00.33 बजे


निजामुद्दीन–अम्बिकापुर एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 22408: 04 मार्च 2026 से कोतमा में ठहराव

आगमन: 14.56 बजे | प्रस्थान: 14.58 बजे

गाड़ी संख्या 22407: 05 मार्च 2026 से कोतमा में ठहराव

आगमन: 09.46 बजे | प्रस्थान: 09.48 बजे


पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 18477: 27 फरवरी 2026 से वेंकटनगर में ठहराव

आगमन: 16.29 बजे | प्रस्थान: 16.31 बजे

गाड़ी संख्या 18478: 28 फरवरी 2026 से वेंकटनगर में ठहराव

आगमन: 06.32 बजे | प्रस्थान: 06.34 बजे



समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन

उत्कल एक्सप्रेस के वेंकटनगर में ठहराव के कारण कुछ स्टेशनों के समय में आंशिक बदलाव किया गया है—

गाड़ी संख्या 18477 अब जैतहरी स्टेशन 16.39 बजे के बजाय 16.44 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 18478 अब पेंड्रा रोड स्टेशन 06.45 बजे के बजाय 06.48 बजे तथा बेलगहना स्टेशन 07.45 बजे के बजाय 07.48 बजे पहुंचेगी।



क्षेत्रीय यात्रियों के लिए यह निर्णय बड़ी राहत लेकर आया है, जिससे आवागमन और कनेक्टिविटी दोनों में सुधार होगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)