मैहर,पुष्पेन्द्र कुशवाहा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेहरा बीड़ी बस्ती में शनिवार का दिन एक भयावह हादसे का गवाह बन गया जहां कुछ किशोरियां रोजमर्रा की तरह तालाब में नहाने गई थीं वहीं कुछ ही देर में यह सामान्य दिन दर्दनाक त्रासदी में बदल गया मैहर के पटेहरा तालाब में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को स्थानीय लोगों ने समय रहते बचा लिया जानकारी के मुताबिक, चारों किशोरियां तालाब में नहा रही थीं इसी दौरान एक किशोरी का पैर फिसला और वह अचानक गहरे पानी में चली गई उसे बचाने के लिए बाकी तीनों भी आगे बढ़ीं, लेकिन तालाब की गहराई और फिसलन ने हालात बिगाड़ दिए मदद की कोशिश में चारों ही पानी में डूबने लगीं और देखते ही देखते घटना भयावह रूप ले गई जिससे यह बड़ी घटना घटित हो गई है। घटना में तालाब किनारे मौजूद लोगों ने जैसे ही किशोरियों को डूबते देखा, तुरंत पानी में छलांग लगाई अफरा-तफरी के बीच बचाव कार्य शुरू हुआ और काफी प्रयासों के बाद दो किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया हालांकि, अन्य दो को नहीं बचाया जा सका और वे गहरे पानी में समा गईं और उनकी मौत हो गई है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची घंटों की मशक्कत के बाद दोनों किशोरियों के शव तालाब से बाहर निकाले गए मृतकों में एक की पहचान अंचल चौधरी और दूसरे की पहचान पूनम चौधरी के के रूप में हुई है पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गहरे पानी वाले स्थानों पर नहाने से बचें और बच्चों को अकेले तालाब या नदी के पास न जाने दें। साथ ही, जलाशयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।