Saturday, February 28, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश मंदसौरखेत के रास्ते पर पुरानी रंजिश भड़की, लाठी-धारदार हथियारों से हमला, तीन घायल

खेत के रास्ते पर पुरानी रंजिश भड़की, लाठी-धारदार हथियारों से हमला, तीन घायल

Post Media
News Logo
PeptechTime
28 फ़रवरी 2026, 10:51 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मंदसौर(ललित शंकर धाकड़)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में खेत के रास्ते को लेकर चल रही पुरानी विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। नई आबादी थाना क्षेत्र के ग्राम निपानिया मेघराज के नया खेड़ा इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठियां और धारदार हथियार चल पड़े, जिसके परिणामस्वरूप तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायलों में आदित्य और संजय पर मुख्य रूप से हमला किया गया, जिन्हें लाठियों और धारदार हथियारों से गंभीर चोटें आईं। जब महेंद्र सिंह सोलंकी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो उन पर भी धारदार हथियार से वार किया गया। महेंद्र सिंह के सिर पर गहरी चोट आई और उनके सिर में करीब 8 टांके लगाए गए। तीनों घायलों को तुरंत मंदसौर के शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नई आबादी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल एक पक्ष थाने में नहीं पहुंचा है, जबकि दूसरा पक्ष अस्पताल में भर्ती है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)