Sunday, February 22, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाजन्मदिन नहीं, मानवता का उत्सव दिनेश डेहरिया ने गौधूलि वृद्ध आश्रम में फल वितरण कर बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी खुशियाँ

जन्मदिन नहीं, मानवता का उत्सव दिनेश डेहरिया ने गौधूलि वृद्ध आश्रम में फल वितरण कर बुजुर्गों के चेहरे पर बिखेरी खुशियाँ

Post Media
News Logo
PeptechTime
6 फ़रवरी 2026, 07:38 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा,जीशान अंसारी। आज के आधुनिक दौर में जहाँ जन्मदिन का जश्न अक्सर दिखावे और निजी आयोजनों तक सीमित रह गया है, वहीं छिंदवाड़ा से एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। कृषि विभाग में पदस्थ कृषि विस्तार अधिकारी दिनेश कुमार डेहरिया ने अपना जन्मदिन गौधूलि वृद्ध आश्रम में निवासरत बुजुर्गों के बीच फल वितरण कर मनाया और यह संदेश दिया कि सच्ची खुशी दूसरों की सेवा में निहित है।


फल वितरण के दौरान श्री डेहरिया ने आश्रम में मौजूद बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया। इस पहल से वृद्धजनों के चेहरों पर जो मुस्कान दिखाई दी, वही इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। बुजुर्गों ने उन्हें हृदय से आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें सम्मान, अपनत्व और भावनात्मक संबल प्रदान करते हैं।


सेवा को जीवन का संकल्प मानते हैं दिनेश डेहरिया

दिनेश कुमार डेहरिया केवल एक शासकीय अधिकारी ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने वाले सक्रिय समाजसेवी भी हैं। वे वर्तमान में मेहरा डेहरिया समाज समिति, छिंदवाड़ा के जिला सचिव, भारतीय मजदूर संघ के जिला कोषाध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए किसानों, कर्मचारियों और श्रमिक वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
उनका मानना है कि पद और प्रतिष्ठा तभी सार्थक है, जब उसका उपयोग समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाने में किया जाए।


बुजुर्गों का आशीर्वाद बना सबसे बड़ा तोहफ़ा

वृद्ध आश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसर यदि समाज के उपेक्षित और वंचित वर्ग के साथ मनाए जाएँ, तो वही सच्चे अर्थों में उत्सव कहलाते हैं। उन्होंने श्री डेहरिया के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सामाजिक सक्रियता की कामना की।
कार्यक्रम के समापन पर सभी वृद्धजनों के अच्छे स्वास्थ्य, सम्मानजनक जीवन और खुशहाल भविष्य की प्रार्थना की गई।


समाज के गणमान्यजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर श्री टी.पी. डेहरिया, डॉ. दिलीप मेहरा, श्री बुद्धिमान डेहरिया, श्री कैलाश बघेल, श्री विनोद डेहरिया, श्री विपिन डेहरिया, श्री अजय डेहरिया, श्री रामकुमार डेहरिया, श्री सचिन डेहरिया, श्री कमलेश डेहरिया, श्री बिट्टू डेहरिया, श्री आकाश सूर्यवंशी,
भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री निरंजन सिंह राजपूत,
मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र मौर्य,
साथ ही सुश्री कमला डेहरिया, श्रीमती सुनीता बम्हनिया, श्रीमती उमा डेहरिया, श्रीमती मंजू डेहरिया, श्रीमती विमला डेहरिया, श्रीमती अंजना बघेल, श्रीमती चंद्रा डेहरिया, श्रीमती छाया मेहरा, श्रीमती कल्पना डेहरिया, श्रीमती नेहा डेहरिया, श्रीमती रीना डेहरिया, श्रीमती आशा डेहरिया, कुमारी तृप्ति डेहरिया, कुमारी इशिका डेहरिया एवं सूर्यांश डेहरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)