Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
विदेशनाइजीरिया में ISIS पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक, ट्रम्प बोले– ईसाइयों की हत्या नहीं सहेंगे

नाइजीरिया में ISIS पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक, ट्रम्प बोले– ईसाइयों की हत्या नहीं सहेंगे

Post Media
News Logo
PeptechTime
26 दिसंबर 2025, 02:45 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

अमेरिका ने गुरुवार रात नाइजीरिया में आतंकी संगठन ISIS के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नाइजीरिया में ISIS निर्दोष ईसाइयों को निशाना बनाकर बेरहमी से हत्या कर रहा है। उन्होंने आतंकियों को “आतंकी कचरा” बताते हुए लिखा कि अमेरिकी सेना ने इस ऑपरेशन में कई परफेक्ट स्ट्राइक की हैं और अमेरिका “कट्टर इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा।” ट्रम्प ने पोस्ट के अंत में सेना को क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दीं और चेतावनी दी कि अगर ईसाइयों की हत्याएं जारी रहीं तो आगे और भी आतंकी मारे जाएंगे।


अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि हमला नाइजीरिया के सोकोतो राज्य में किया गया और यह नाइजीरियाई सरकार के सहयोग से हुआ। अमेरिकी अफ्रीका कमांड के मुताबिक इसमें ISIS के कई आतंकवादी मारे गए हैं, हालांकि नुकसान का ब्योरा साझा नहीं किया गया है। वहीं, नाइजीरिया सरकार और मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि वहां हिंसा को केवल धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि आतंकी हमलों में ईसाई और मुसलमान दोनों ही समुदायों के लोग मारे जा रहे हैं। नाइजीरिया में पिछले एक दशक से बोको हराम और इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस जैसे संगठन सक्रिय हैं और अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)