Saturday, February 28, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरछतरपुर में शुरू हुआ सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान

छतरपुर में शुरू हुआ सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान

Post Media
News Logo
PeptechTime
28 फ़रवरी 2026, 07:29 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर,संजय अवस्थी। सर्वाइकल कैंसर से महिलाओं को बचाने के उद्देश्य से भारत सरकार के राष्ट्रीय एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान की शुरुआत छतरपुर जिले में जोर-शोर से हुई। जिला अस्पताल छतरपुर में आज इस अभियान का शुभारंभ किया गया, साथ ही अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण शुरू हो गया है।


इस अवसर पर विधायक ललिता यादव और कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के अजमेर से किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान के सीधे प्रसारण को भी यहां देखा गया, जिससे स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल बना।


कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अर्जरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह अभियान मुख्य रूप से 14 वर्ष की किशोरियों को लक्षित करता है, ताकि एचपीवी संक्रमण से होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से प्रभावी बचाव सुनिश्चित किया जा सके।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)