Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
विदेशनाइजीरिया: कैथोलिक स्कूल से 227 छात्र-शिक्षक अगवा, जंगल में ले गए हथियारबंद हमलावर

नाइजीरिया: कैथोलिक स्कूल से 227 छात्र-शिक्षक अगवा, जंगल में ले गए हथियारबंद हमलावर

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 नवंबर 2025, 09:23 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार को हथियारबंद हमलावरों ने सेंट मैरी कैथोलिक स्कूल पर हमला कर कम से कम 227 छात्रों और शिक्षकों का अपहरण कर लिया। क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया (CAN) ने घटना की पुष्टि की है। हमले के बाद सरकार ने सुरक्षा खतरे के कारण 47 कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है।

अपहरण नाइजर राज्य में हुआ, जहां हमलावर स्कूल परिसर में घुसे और बच्चों तथा स्टाफ को जबरन पास के जंगलों में ले गए। स्थानीय पुलिस और राज्य सरकार ने घटना की पुष्टि की है, हालांकि आधिकारिक तौर पर अपहृतों की अंतिम संख्या जारी नहीं की गई है। सुरक्षा बलों ने जंगल में ऑपरेशन शुरू किया है।

सरकार ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने संभावित हमलों की चेतावनी के बावजूद बोर्डिंग संस्थानों को बंद करने के आदेश की अनदेखी की थी।

इस हफ्ते कई अपहरण की घटनाएँ

केबी राज्य में एक बोर्डिंग स्कूल से 25 लड़कियाँ अगवा

क्वारा राज्य में चर्च पर हमला, 38 लोग किडनैप

इससे पहले 2014 में चिबोक में 276 लड़कियाँ अगवा की गई थीं

नाइजीरिया लंबे समय से सुरक्षा संकट से जूझ रहा है—उत्तर-पूर्व में बोको हराम और ISIS से संघर्ष, उत्तर-पश्चिम में फिरौती के लिए गैंग द्वारा अपहरण, और मध्य क्षेत्रों में चरवाहा-किसान हिंसा जारी है।

सरकार बोली—धर्म नहीं, सुरक्षा संकट की जड़
अमेरिका द्वारा हाल में "ईसाई उत्पीड़न" को लेकर सैन्य चेतावनी पर नाइजीरिया ने कहा कि हालात का धार्मिक स्वतंत्रता से लेना-देना नहीं, बल्कि यह जटिल सुरक्षा समस्या है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)