नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के ओडिशा और उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे का गरिमामय समापन आज लखनऊ में होगा। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने बताया कि वो आज लखनऊ में ब्रह्माकुमारीज़ के वार्षिक थीम 2025-26, 'विश्व एकता और भरोसे के लिए ध्यान' के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगी।
प्रवक्ता के अनुसार, इसके बाद राष्ट्रपति भारत स्काउट्स और गाइड्स के हीरक जयंती समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगी। वो इसके 19वें राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करेंगी। प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति ने दौरे के प्रथम दिवस भुवनेश्वर में ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित किया।
उन्होंने सभी से समृद्ध ओडिशा के निर्माण के लिए सभी हितधारकों से 2036 तक मिलकर काम करने का आह्वान किया। मुर्मु ने कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में ओडिशा का सबसे बड़ा योगदान होगा। राष्ट्रपति ने कहा जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे नागरिकों की उम्मीदों को पूरा करें। उनके सपनों को साकार करें। उनके चेहरों पर मुस्कान लाएं।
ओडिशा विधानसभा में राष्ट्रपति की पुरानी यादें ताजा हो गईं। राष्ट्रपति ने कहा कि कई वर्षों के बाद इस जगह की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं, जहां उन्होंने एक विधायक के रूप में इस सदन में कई प्रश्न पूछे थे और एक मंत्री के रूप में विधायकों के प्रश्नों के उत्तर दिए थे। राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस भूमि ने चंद्रशोक को धर्मशोक के रूप में परिवर्तन होते देखा है। ओडिशा के जनजातीय समुदायों ने विदेशी शासन के विरुद्ध संघर्ष करके देश में एक मिसाल कायम की है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

जितेंद्र सिंह को जन्मदिन पर गडकरी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

छतरपुर में देर रात फायरिंग: समोसा दुकान चलाने वाली महिला सहित दो को लगी गोली

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

उमर खालिद और शरजील इमाम जमानत के हकदार, फैसला दलीलों पर निर्भर: मौलाना शहाबुद्दीन

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

राजस्थान: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2027 तक पूरा करने के निर्देश

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल ने साधा सिल्वर पर निशाना, एलए28 के लिए भारत का पहला कोटा सुनिश्चित

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खेल इकोसिस्टम बदल रहा है : खेल मंत्री मांडविया

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान



