Friday, February 20, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसतनाअमरपाटन विधायक की पहल पर मुकुंदपुर को मिलेंगी दो बड़ी सौगातें

अमरपाटन विधायक की पहल पर मुकुंदपुर को मिलेंगी दो बड़ी सौगातें

Post Media
News Logo
PeptechTime
8 फ़रवरी 2026, 06:13 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

मुकुंदपुर,नरेंद्र | अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुकुंदपुर के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं अमरपाटन विधायक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ‘दादा भाई’ की पहल पर क्षेत्र को दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात मिलने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है।


विधायक डॉ. सिंह द्वारा 5 फरवरी 2026 को मुकुंदपुर में नवीन सीएम राइज स्कूल की स्थापना तथा मुकुंदपुर विकासखंड में उप-तहसील स्वीकृत किए जाने को लेकर संबंधित विभागों को पत्र प्रेषित किया गया था। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने राजस्व विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री को पत्र भेजकर दोनों प्रस्तावों पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की अनुशंसा की है।


यदि ये दोनों प्रस्ताव स्वीकृत होते हैं, तो क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे मुकुंदपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह एवं प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे मुकुंदपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)