Wednesday, January 21, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरआठ दिन से लापता दो बच्चों की मां

आठ दिन से लापता दो बच्चों की मां

Post Media
News Logo
Peptech Time
21 जनवरी 2026, 11:56 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो छोटे बच्चों की मां के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। महिला 13 जनवरी की रात अपने ससुराल से अचानक गायब हो गई थी। आठ दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।


पीड़ित पति शैलेन्द्र कुमार सक्सेना ने एसपी को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात युवक से लगातार बात किया करती थी। उन्हें आशंका है कि महिला स्वेच्छा से किसी के साथ चली गई होगी।वहीं, महिला के पिता बाघराज सक्सेना ने पति के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए कहा कि ससुराल पक्ष सही जानकारी नहीं दे रहा है और उनकी पुत्री को कहीं छिपाया भी जा सकता है। पिता ने महिला की देवरानी पर भी संदेह व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।


महिला के लापता होने के बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे मामला और अधिक उलझता जा रहा है।इधर, पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है। परिजन जल्द से जल्द महिला को सुरक्षित खोजकर परिवार के पास लौटाने की मांग कर रहे हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)