Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
Unknown Categoryमोबाइल गेम की लत ने छीनी मासूम की जिंदगी 14 वर्षीय छात्र ने की खुदकुशी

मोबाइल गेम की लत ने छीनी मासूम की जिंदगी 14 वर्षीय छात्र ने की खुदकुशी

Fallback
News Logo
Unknown Author
5 फ़रवरी 2026, 08:55 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल,जितेंद्र यादव।भोपाल के पिपलानी थाना इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां मोबाइल गेम की लत ने एक परिवार से उसका इकलौता चिराग छीन लिया। 14 वर्षीय छात्र अंश साहू ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता तेरहवीं कार्यक्रम में गए हुए थे। जब वे घर लौटे तो बेटे को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए।


मृतक छात्र अंश साहू आठवीं कक्षा का विद्यार्थी था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि मृतक के कमरे से उसका मोबाइल फोन बरामद किया गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंश मोबाइल पर ब्ल्यू व्हेल गेम खेलने का आदी था और आशंका जताई जा रही है कि गेम में दिए गए किसी टास्क को पूरा करने के दबाव में उसने यह कदम उठाया।


फिलहाल आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ब्ल्यू व्हेल गेम एंगल सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)