Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरइंदौर में MD ड्रग्स के साथ आरोपी मोहम्मद अफजल गिरफ्तार

इंदौर में MD ड्रग्स के साथ आरोपी मोहम्मद अफजल गिरफ्तार

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 जनवरी 2026, 07:45 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर,रविकांत वर्मा। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शहर के शांति पथ चौक, इको पार्क के पास शिवालय रोड क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद अफजल उर्फ छिपा (निवासी मल्हारगंज, इंदौर) बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 18.51 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स बरामद की गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 1 लाख 90 हजार रुपये बताया जा रहा है।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह राजस्थान से सस्ते दामों पर MD ड्रग्स खरीदकर इंदौर लाता था और यहां महंगे दामों पर बेच दिया करता था। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि ड्रग्स की आपूर्ति श्रृंखला और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाया जा सके।

क्राइम ब्रांच के इस अभियान से शहर में नशा तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)