मैहर, पुष्पेन्द्र कुशवाहा। वार्ड क्रमांक 19 में एक गरीब परिवार की झोपड़ी में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।


सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान झोपड़ी में रखा घरेलू सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।


हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।