Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाबेरोजगारी में मध्य प्रदेश नंबर वन, बीजेपी सिर्फ झूठ परोस रही है: कमलनाथ

बेरोजगारी में मध्य प्रदेश नंबर वन, बीजेपी सिर्फ झूठ परोस रही है: कमलनाथ

Post Media
News Logo
PeptechTime
7 फ़रवरी 2026, 09:32 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा (जीशान अंसारी)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुल नाथ दो दिवसीय दौरे पर विशेष विमान से छिंदवाड़ा पहुंचे। एयरस्ट्रिप पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला।


पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, "पूरे देश में बेरोजगारी के मामले में मध्य प्रदेश नंबर वन है। बीजेपी सरकार यह सोचती है कि प्रदेश की जनता मूर्ख है और सिवाय झूठ परोसने के सरकार ने कोई काम नहीं किया है।"


उन्होंने जीडीपी रेट और आर्थिक स्थिति पर भी चिंता जताई। कमलनाथ बोले, "मध्य प्रदेश का कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है, जो बेहद दुख की बात है। सरकार विकास के नाम पर सिर्फ झूठ बोल रही है, जबकि युवा बेरोजगारी से परेशान हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ रहा है।"


कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने रोजगार सृजन के बजाय सिर्फ प्रचार किया है। उन्होंने कहा कि जनता सब समझ रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)