मुंबई। महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में महापौर (मेयर) पद के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया गुरुवार को शहरी विकास मंत्रालय में पूरी हो गई। इस नई आरक्षण व्यवस्था के तहत मुंबई सहित 17 महत्वपूर्ण नगर निगमों में महिला महापौर चुनी जाएंगी।


लॉटरी के अनुसार, जालना और लातूर में अनुसूचित जाति (SC) महिला, जबकि अकोला और जलगांव जैसे शहरों में ओबीसी महिला मेयर होंगी। पुणे, नागपुर, नासिक और नवी मुंबई जैसे बड़े शहरों को जनरल कैटेगरी की महिला मेयर मिलेंगी।


मुख्यमंत्री शिंदे के गढ़ ठाणे में इस बार अनुसूचित जाति (SC) का महापौर होगा, वहीं चंद्रपुर में यह लगातार पांचवां मौका है जब पद महिला के लिए आरक्षित हुआ है। हालांकि, परभणी सीट के आरक्षण को लेकर कुछ आपत्तियां भी दर्ज कराई गई हैं।