Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मनोरंजनवेब‑सीरीजकपूर फैमिली की नई डॉक्यूमेंट्री में खुलेंगे कई राज, रिलीज डेट आई सामने

कपूर फैमिली की नई डॉक्यूमेंट्री में खुलेंगे कई राज, रिलीज डेट आई सामने

Post Media

hii

News Logo
PeptechTime
31 अक्टूबर 2025, 01:41 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

हिंदी सिनेमा पर 1930 के दशक से राज करने वाले कपूर खानदान की आज भी बॉलीवुड में काफी इज्जत है। करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर पर्दे पर राज कर रहे हैं।


फिल्मों के अलावा कपूर खानदान के खाने को लेकर किस्से भी चर्चा का विषय रहे हैं। अब अपने इन्हीं शौक और जिंदगी के खास पलों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए कपूर फैमिली की नई डॉक्यूमेंट्री आ रही है।


कपूर फैमिली की नई डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' का नया पोस्टर और रिलीज डेट सामने आ चुकी है। नेटफ्लिक्स ने नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें करिश्मा कपूर, करीना कपूर, जहान कपूर, अगस्त्य नंदा, आदर जैन, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, बबीता कपूर, रणबीर कपूर, अरमान जैन, नव्या नवेली नंदा समेत कई स्टार दिख रहे हैं।


पोस्टर को शेयर कर नेटफ्लिक्स ने लिखा, "कपूर खानदान का लंच इनवाइट आ गया है और आप आमंत्रित हैं। 21 नवंबर को रिलीज होने वाला 'डाइनिंग विद द कपूर्स' जरूर देखें।"


इस डॉक्यूमेंट्री को अरमान जैन ने क्रिएट किया है और निर्देशित और लेखन का काम स्मृति मुंद्रा ने किया है। डॉक्यूमेंट्री में सिर्फ खाने की बातें नहीं होंगी, बल्कि खाने के साथ कपूर फैमिली के पर्सनल राज और अटूट प्रेम को भी दिखाया जाएगा। महान कलाकार पृथ्वीराज कपूर और उसके बाद राज कपूर की विरासत को आज की पीढ़ी अपने तरीके से दर्शकों तक पहुंचाएगी।


नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री कपूर खानदान के सदस्यों के बचपन, प्रेम, सिनेमा और परिवार के रिश्ते को दिखाएगी। ऐसा पहली बार है जब कपूर खानदान के इतिहास को पर्दे पर समेटकर दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। इससे पहले साल 2024 में पूरे देश के 40 शहरों में राज कपूर की 10 सुपरहिट फिल्मों की प्रदर्शनी रखी गई थी।


बॉलीवुड के 'शोमैन' राज कपूर के खाने के शौक से जुड़े किस्से आज भी सुनने को मिलते हैं। राज कपूर खाने के इतने शौकीन थे कि वो स्कूल के समय में घर का बना खाना दोस्तों में बांट देते थे और खुद पैसों से खरीद कर बाहर का तीखा और चटपटा खाना खाते थे। ऐसे ही दिवंगत ऋषि कपूर भी पराठे के शौकीन थे। ज्यादा पराठे खाने की वजह से 'हाउसफुल 2' की शूटिंग में काफी परेशानी हुई थी। उन्होंने ये किस्सा खुद शेयर किया था।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)