Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौर60 लाख की ज्वेलरी और फरार महिला कर्मचारी; इंदौर पुलिस ने शुरू की तलाश।

60 लाख की ज्वेलरी और फरार महिला कर्मचारी; इंदौर पुलिस ने शुरू की तलाश।

Post Media
News Logo
PeptechTime
10 मार्च 2026, 05:58 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर,रविकांत वर्मा । शहर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी कंपनी से करीब 60 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। कंपनी के डायरेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने महिला कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार फरियादी रजत माहेश्वरी निवासी स्कीम नंबर 74 ने पुलिस को बताया कि एमजी रोड स्थित सिटी सेंटर में उनकी रजत जेम्स एंड ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से ज्वेलरी कंपनी संचालित है। कंपनी में मेघा राठौर वर्ष 2019 से कर्मचारी के रूप में कार्यरत थी। वह सेल्समैन के साथ मिलकर इनवॉइस तैयार करने और ग्राहकों को घर जाकर ज्वेलरी दिखाने का काम करती थी।


आरोप है कि मेघा राठौर कंपनी से 357.66 ग्राम सोने की ज्वेलरी लेकर गई, जिसकी कीमत करीब 60 लाख 97 हजार रुपये बताई जा रही है। लेकिन यह ज्वेलरी न तो किसी ग्राहक को दी गई और न ही कंपनी में वापस जमा कराई गई। साथ ही उससे संबंधित राशि भी कंपनी को नहीं सौंपी गई।


कंपनी के डायरेक्टर के अनुसार 12 फरवरी के बाद से मेघा ऑफिस नहीं आई और उससे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत तुकोगंज थाने में की गई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)