BJP के जिला उपाध्यक्ष का IPS लेखराज मीणा ने उतारा रौब

Advertisement
छतरपुर,विनोद मिश्रा। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष पंकज पांडे की सफारी गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मंगलवार देर रात नौगांव रोड पर तेज रफ्तार से गुजर रही इस गाड़ी को पुलिस ने रोका, जहां जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
गाड़ी के कांच पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी, हूटर का इस्तेमाल किया जा रहा था और वाहन का बीमा भी नहीं था। पुलिस ने इसे ओरछा रोड थाने में ले जाकर कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के समय गाड़ी से रौब झाड़ते हुए तेज स्पीड में चल रहे थे, लेकिन प्रशिक्षु IPS लेखराज मीणा (जिन्हें हाल ही में ओरछा रोड थाना प्रभारी बनाया गया है) की सख्ती के आगे यह रौब नहीं चला।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस चेकिंग के दौरान ये उल्लंघन पकड़े गए, जिसके बाद वाहन को तत्काल जब्त किया गया। यह कार्रवाई कानून के समक्ष सभी के बराबर होने का संदेश दे रही है। थाने में जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
